Wednesday, April, 09,2025

18000 अवैध प्रवासी भारतीयों की हुई है पहचान

वॉशिंगटन अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 205 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गई है। अमेरिकी सेना का C-17 विमान भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहा है। वहीं, अमेरिकी प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि भविष्य में और भी भारतीयों को देश से बाहर भेजा जा सकता है। फ्लाइट ने अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरी और बुधवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से चलाई गई कई निर्वासन फ्लाइट में यह भारत के लिए पहली उड़ान है। इसके पहले अमेरिका ने ग्वाटेमाला, होंडुरास और पेरू के लिए निर्वासन उड़ानें चलाई हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने किया था वादा
चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन को अंजाम देने का वादा लोगों से किया था। अमेरिकी इमिग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने निर्वासन के लिए 1.5 मिलियन लोगों का नाम दिया है। इसमें से करीब 18,000 अनडॉक्यूमेंटेड भारतीय नागरिकों की शुरुआती सूची तैयार की गई। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5,000 से ज्यादा अप्रवासियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में इन्हें देश से बाहर करने के लिए फ्लाइट्स भी देना शुरू कर दिया है।  

मोदी के दौरे से पहले अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई 
अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजना ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाने की खबरें सामने आई हैं। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला अमेरिका दौरा होगा। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery